Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   78th vishwakarma puja festival santoshgarh una

ऊना: संतोषगढ़ के ऐतिहासिक विश्वकर्मा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 78वां वार्षिक उत्सव शुरू

Mon, 09 Nov 2026 03:31 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:31 PM IST
78th vishwakarma puja festival santoshgarh una
दीपावली के अगले दिन सोमवार को नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित ऐतिहासिक भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में 78वें वार्षिक विश्वकर्मा पूजा एवं उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह झंडा चढ़ाने के साथ तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। भगवान विश्वकर्मा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर परिसर से लेकर संतोषगढ़ के पुराने बस अड्डे तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दीपावली के दिन अपने औजारों और मशीनों की पूजा कर उन्हें विश्राम देने वाले कामगार अगले दिन भगवान विश्वकर्मा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आने वाले वर्ष में कामकाज में तरक्की, सुख-समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मांगा। इस वार्षिक उत्सव में केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रागी जत्थों ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान किया। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कई वर्षों से यहां पूजा-अर्चना के लिए आते रहे हैं। उनके अनुसार, मैकेनिक, तकनीकी और अन्य कामकाजी क्षेत्रों से जुड़े लोग जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर इस मेले में शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के दरबार में पूजा कर वे अपने कामकाज में वृद्धि और आने वाले वर्ष में उन्नति की कामना करते हैं। मंदिर कमेटी के सेवादार गुरमुख सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में पिछले 78 वर्षों से दीपावली के अगले दिन विशेष विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय उत्सव में दूरदराज से कथा वाचक और धार्मिक वक्ता भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करने पहुंचते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गौरतलब है कि विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन, शिल्प और वास्तुकला का देवता माना जाता है। इसी मान्यता के चलते तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े लोग दीपावली पर अपने औजारों की पूजा कर उन्हें विश्राम देते हैं और अगले दिन भगवान विश्वकर्मा की आराधना के बाद कामकाज दोबारा शुरू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खंडवा: मालगांव में हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 से 12 लाख का नुकसान; दमकल पर देरी का आरोप

09 Nov 2026

बस्ती: दिवाली पर 10 से 6500 रुपये तक के पटाखों की हुई बिक्री

09 Nov 2026

जगरांव की मशहूर चावला बेकरी में लगी आग

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, जिलाधिकारी ने की एक मौत की पुष्टि, 45 से ज्यादा घायल

09 Nov 2026

गोरखपुर: जैन मंदिर में भगवान महावीर मोक्ष कल्याण कार्यक्रम पर हुआ सामूहिक पूजन-पाठ

09 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, पुलिस ने इस तरह से किया रेस्क्यू, गोद में लेकर बच्चे को बस से निकाला

09 Nov 2026

कोटकपूरा में दिवाली पर सत्संग में गए परिवार के घर में घुसे चोर,दो घंटे में लाखों का माल साफ

विज्ञापन

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, क्रेन से खींचकर से हटाई गई बस

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, ट्रामा सेंटर में एक यात्री की मौत

09 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में जगमगाए 500 दीपक, दीपावली पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

09 Nov 2026

कांगड़ा में दीपावली की खरीदारी को उमड़ी भीड़, सड़क किनारे खुलेआम बिके पटाखे, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, बस में सवार यात्रियों ने बताई घटना की पूरी कहानी

09 Nov 2026

लखनऊ: जीरो पॉइंट पर पलटी बस से, पुलिस की मदद से निकाले गए यात्री

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस खंती में पलटी, कई लोगों की मौत की आशंका

09 Nov 2026

बरही में दीपावली की रात भीषण अग्निकांड

09 Nov 2026

उज्जैन: भांग से सजाया... त्रिनेत्र लगाकर सज गए बाबा महाकाल, कार्तिक अमावस्या पर हुआ राजसी शृंगार

09 Nov 2026

दिवाली: लखनऊ में जमकर आतिशबाजी, धुंए की वजह से बिगड़ी शहर की हवा

09 Nov 2026

दिवाली: नहीं माने दिल्ली वाले, रात 12 बजे तक चल रहे हैं पटाखे

09 Nov 2026

उत्तराखंड: सीएम धामी ने आवास पर परिवार संग मनाई दिवाली

08 Nov 2026

शिमला के भराड़ी में लगी आग, घरों की ओर बढ़ी, लोगों को सता रहा डर

08 Nov 2026

कानपुर: दीपावली के दिन भी नहीं उठाया गया कूड़ा, दुर्गंध से लोग रहे परेशान

08 Nov 2026

कानपुर: रंग बिरंगी लाइटों से सराबोर नजर आया शहर

08 Nov 2026

श्रीनगर: दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठा शहर

08 Nov 2026

जौलीग्रांट: क्षेत्र में धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

08 Nov 2026

कानपुर: दीपावली पर काली बाड़ी मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

08 Nov 2026

गाजियाबाद की प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

08 Nov 2026

राजस्थान: जयपुर की मशहूर रजाई का कारोबार पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, हर गली में दिखती है खास पहचान

08 Nov 2026

उदयपुर: महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली की धूम, माता का सवा 8 लाख रुपये के आभूषणों से भव्य श्रृंगार

08 Nov 2026

जयपुर: भाजपा मुख्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया लक्ष्मी पूजन, कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

08 Nov 2026

श्रीनगर: लाल चौक में दिखा अयोध्या जैसा नजारा, रामायण की चौपाइयों के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

08 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed