{"_id":"6af144929c62c3e2ab0e711c","slug":"video-500-diyas-lit-at-maa-chintpurni-temple-on-diwali-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में जगमगाए 500 दीपक, दीपावली पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में जगमगाए 500 दीपक, दीपावली पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:27 AM IST
Link Copied
दीपावली के पावन पर्व पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में 500 दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मां का दरबार जगमगा उठा और पूरा वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर नजर आया।
दीपावली के मौके पर स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
मां के दरबार में 500 दीपक जलाने की इस पहल ने दीपावली के उत्सव को और भी खास बना दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पर्व मनाया। इस दौरान मंदिर में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।