{"_id":"6781d5f00ba7bc09560ed6a0","slug":"third-accused-arrested-for-robbing-a-girl-at-knife-point-una-news-c-93-1-ssml1048-143162-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: युवती से चाकू की नोक पर लूट मामले का तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: युवती से चाकू की नोक पर लूट मामले का तीसरा आरोपी काबू
हरोली में दो माह पहले तीन बाइक सवारों ने युवती से छीना था मोबाइल अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। करीब दो माह पहले हरोली में एक युवती के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्त में लिया है। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान अरुण (20) निवासी सराहला राणुआन तहसील बंगा एसबीएस नगर पंजाब के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार दो माह पहले हरोली में सुबह के समय अपने घर से ऊना जाने के लिए युवती पैदल बस अड्डे हरोली की ओर आ रही थी। इसी दौरान तीन अंजान युवकों ने बाइक पर सवार होकर युवती का पीछा किया व अकेला पाकर एक युवक ने चाकू निकाल कर युवती को डराया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवती का एक 18 हजार कीमत का मोबाइल छीन लिया और भाग गए। युवती डर के मारे पहले घर गई और बाद में हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट करने थाना पहुंची। जहां पर थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। पुलिस ने युवती से सारी जानकारी जुटाकर पहले आरोपियों का रूट पता किया। पुलिस ने पिछले कई दिनों के कैमरे खंगालकर एक पुरानी फुटेज से बाइक का मिलान करते हुए आरोपियों का हुलिया पता लगाया। बाइक मालिक की पहचान कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिला के बिंजो गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस तीसरे आरोपी तक भी पहुंची। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।