Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AI companies hire former intelligence officers to protect trade secrets with salaries up to 470 million rupees

एआई कंपनियों में जासूसों की बढ़ी मांग: इस लिए 4.70 करोड़ तक सालाना वेतन; पूर्व खुफिया अफसरों पर दांव

Mon, 16 Nov 2026 05:46 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, न्यूयार्क।
एजेंसी, न्यूयार्क। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 05:46 AM IST
सार

एआई कंपनियां अपने कारोबारी रहस्यों को विदेशी जासूसी और औद्योगिक जासूसी से बचाने के लिए पूर्व खुफिया अधिकारियों और काउंटरइंटेलिजेंस विशेषज्ञों को मोटे पैकेज पर नियुक्त कर रही हैं। रेवेलियो लैब्स के आंकड़ों के मुताबिक, इन पदों पर सालाना दो से 4.70 करोड़ रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। एंथ्रोपिक, ओपनएआई और एनवीडिया जैसी कंपनियों ने सुरक्षा से जुड़ी भर्तियां बढ़ाई हैं। वहीं, अमेरिका की रक्षा और खुफिया एजेंसियां भी आर्थिक जासूसी से निपटने की तैयारी कर रही हैं।
 

विज्ञापन
AI companies hire former intelligence officers to protect trade secrets with salaries up to 470 million rupees
एआई लैब। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेमो इमेज

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बादशाहत हासिल करने की होड़ अब केवल तकनीक तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और जासूसी के एक हाई-स्टेक खेल में बदल गई है। अपने व्यापारिक रहस्यों को विदेशी जासूसों और औद्योगिक जासूसी से बचाने के लिए एआई कंपनियां अब पूर्व खुफिया अधिकारियों और काउंटरइंटेलिजेंस विशेषज्ञों को मोटे पैकेज पर नौकरी दे रही हैं। वर्कफोर्स डाटा ट्रैकर 'रेवेलियो लैब्स' के मुताबिक, इन पदों के लिए वेतन 2 लाख से 5 लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ से 4.70 करोड़ रुपये) सालाना तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


एनवीडिया मामले ने बढ़ाई चिंता
औद्योगिक जासूसी का खतरा कितना गंभीर है, इसे एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग के मामले ने उजागर कर दिया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बावजूद, हुआंग की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच बनी रही। इससे पहले ही ओपनएआई के एक इंजीनियर को कंपनी के कॉन्फ्रेंस रूम में गुप्त रूप से बात सुनने वाला उपकरण लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह सऊदी शाही परिवार के एक सदस्य के संपर्क में था।
विज्ञापन


एंथ्रोपिक ने 33 कर्मचारियों को काउंटरइंटेलिजेंस के लिए रखा
रॉयटर्स द्वारा संकलित रेवेलियो के आंकड़ों से पता चलता है कि एआई कंपनियां सुरक्षा घेरा मजबूत करने में जुटी हैं।
एंथ्रोपिक कंपनी ने इस साल अब तक काउंटरइंटेलिजेंस के लिए 33 कर्मचारियों को नियुक्त किया है, जो पिछले साल के 14 और 2024 के 9 कर्मचारियों के मुकाबले काफी अधिक है। 2025 में एंथ्रोपिक ने पूर्व सीआईए उप निदेशक डेविड कोहेन और एनएसए के पूर्व साइबर सुरक्षा निदेशक डेव ल्यूबर को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद में शामिल किया था। वर्तमान में कंपनी थ्रेट-इंटेलिजेंस सिक्योरिटी इंजीनियर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ओपनएआई : यहां 2026 में काउंटरइंटेलिजेंस भर्तियां बढ़कर 22 हो गईं, जो 2025 में केवल 9 थीं। इससे पहले 2024 में कंपनी ने पूर्व एनएसए निदेशक पॉल नाकासोन को अपने बोर्ड में जगह दी थी। अब कंपनी एक सीनियर ग्लोबल सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेटर की तलाश में है।
  • एनवीडिया व एएसएमएल : एनवीडिया ने इस साल इस क्षेत्र में 16 भर्तियां की हैं, जबकि चिप उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ताइवान में एक खुफिया अधिकारी नियुक्त करने की तैयारी में है।

अनुभवी लोगों की आपूर्ति नहीं हो पा रही
पूर्व अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट फाल्कनबर्ग का कहना है कि इन पदों के लिए मांग इतनी ज्यादा है कि अनुभवी लोगों की कमी पड़ रही है। एफबीआई के पूर्व अधिकारी एरिक ओ'नील के अनुसार, जासूसी की शुरुआत किसी कॉन्फ्रेंस, बिजनेस मीटिंग, ड्रिंक्स या डेटिंग ऐप के जरिये हो सकती है। संवेदनशील मामलों पर लगातार सवाल पूछना, प्रभावशाली सहयोगियों से मिलने की जिद और बातें गुप्त रखने के लिए उकसाना इसके शुरुआती संकेत हैं।


सरकार भी आर्थिक युद्ध के लिए तैयार
निजी कंपनियों के साथ-साथ अमेरिकी रक्षा और खुफिया एजेंसियां भी आक्रामक रुख अपना रही हैं। 'वाशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन एक ऐसा जासूसी कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसमें 'नॉन-ऑफिशियल कवर ऑफिसर्स' को कॉर्पोरेट अधिकारियों के रूप में तैनात किया जाएगा। यह आर्थिक युद्ध (इकोनॉमिक वारफेयर) अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed