{"_id":"676abc459629225f890a5798","slug":"crpf-jawan-on-leave-at-home-dies-in-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-141848-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घर पर छुट्टी आए सीआरपीएफ जवान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घर पर छुट्टी आए सीआरपीएफ जवान की हादसे में मौत
ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत भरवाईं सड़क मार्ग पर विद्युत बोर्ड कार्यालय के पास सोमवार शाम को सड़क हादसे में घर पर छुट्टी आए सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान अब्दुल मजीद (35) पुत्र फिरोज दीन निवासी वार्ड-13 गांव अंबोटा अपनी बाइक पर भरवाईं की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए जेसीबी चालक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देव निवासी गांव दियोट तहसील मुलतान जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गगरेट स्थित एक उद्योग में काम करता है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह पैदल ही अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान विद्युत बोर्ड कार्यालय के पास एक बाइक सवार गगरेट से भरवाईं की तरफ जा रहा था। उसी समय एक जेसीबी भरवाईं सड़क से गगरेट की तरफ तेज रफ्तार में आई और बिजली दफ्तर के सामने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार नीचे सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं। वहीं, जेसीबी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। इस दौरान गगरेट की तरफ से आ रही एक गाड़ी को रोककर घायल बाइक सवार को गगरेट अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हादसा जेसीबी चालक की तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।