{"_id":"676acf749b96677fcb08d5c3","slug":"bsp-angry-over-amit-shahs-statement-took-out-protest-rally-una-news-c-93-1-una1002-141864-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अमित शाह के बयान पर भड़की बसपा, निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अमित शाह के बयान पर भड़की बसपा, निकाली रोष रैली
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:02 PM IST
Link Copied
ऊना में लगाए मुर्दाबाद के नारे, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। बहुजन समाज पार्टी ने एमसी पार्क ऊना से लेकर मिनी सचिवालय तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहिब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में रोष रैली निकाली। अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए डीसी ऊना के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। बसपा जिला अध्यक्ष लेखराज कतनौरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी और इस तरह से भारत के संविधान निर्माता के प्रति जो टिप्पणी की गई है, उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें। इस दौरान मणि कुमार, संदीप कुमार, रमन गिल, बलजीत सिंह, रिंकु सहजल, विनय भट्टी, महेंद्र राम, कर्म चंद, अजय कुमार, रमेश चंद, अश्वनी कुमार, रविंद्र पाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बाक्स भदसाली में गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है और यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि उचित व्यवस्था करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।