{"_id":"6ae055554fa720d7310e69d2","slug":"video-solan-market-crowd-karwa-chauth-shopping-mehndi-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ से पहले सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मेहंदी और खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ से पहले सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मेहंदी और खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:10 PM IST
Link Copied
करवाचौथ को लेकर सोलन के बाजार सज गए हैं। त्योहार से पहले बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। मिठाई, कपड़े, आभूषण और अन्य सामान की दुकानों पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा, नारियल और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री लेने के लिए भी दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
वीरवार को करवाचौथ होने के चलते दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को सामान से सजा दिया है। बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ गई है और महिलाएं पहले से ही जरूरी सामान खरीदने में जुटी हैं।
करवाचौथ से पहले बाजारों में जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों के पास भी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं त्योहार वाले दिन की भीड़ से बचने के लिए पहले ही मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। करवाचौथ के दिन अधिक भीड़ होने के कारण महिलाएं पहले से तैयारी कर रही हैं।
वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी तरह-तरह की मिठाइयां सजाई गई हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।