{"_id":"6aa7cb5e1834ef8ac60dfba7","slug":"video-solan-mall-road-traffic-jam-vehicle-drivers-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: मालरोड पर दिनभर जाम, आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लगा आधा घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मालरोड पर दिनभर जाम, आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लगा आधा घंटा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:54 PM IST
Link Copied
शहर के मालरोड पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुराने बस अड्डे से लेकर मशरूम चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब आधा किलोमीटर के इस मार्ग को पार करने में वाहन चालकों को आधे घंटे तक का समय लग रहा था। इससे अभिभावकों, स्कूली बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
मालरोड पर जाम का असर राजगढ़ रोड और बाइपास मार्ग पर भी देखने को मिला। इन सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन चालक काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी उन अभिभावकों को हुई, जिन्हें बच्चों को स्कूल से लेने और छोड़ने के लिए समय पर पहुंचना था।
जाम में कई स्कूली बसें भी फंसी रहीं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालरोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और खराब हो जाती है।
वाहन चालकों ने प्रशासन और पुलिस से मालरोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि जाम की स्थिति से राहत मिल सके। इसके साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।