{"_id":"6a9e8c41355c1d462d08bb0d","slug":"video-solan-congress-first-meeting-drinking-water-development-issues-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन कांग्रेस की पहली बैठक, विकास व पेयजल समस्या पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कांग्रेस की पहली बैठक, विकास व पेयजल समस्या पर हुई चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:34 PM IST
Link Copied
सोलन शहरी कांग्रेस की पहली बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ कांग्रेस सरकार की योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस प्रभारी अमिता वर्मा, जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सोलन शहर की पेयजल समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर में कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग की ओर से पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को आठ-आठ दिन बाद पानी मिल रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने इस स्थिति के लिए नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए महापौर पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जलशक्ति विभाग पर्याप्त पानी दे रहा है तो नगर निगम शहर के लोगों तक नियमित पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं करवा पा रहा है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम में भाजपा सत्ता में नहीं थी, तब भाजपा नेता लगातार पेयजल समस्या को लेकर हल्ला करते थे। अब नगर निगम में भाजपा की सरकार है तो शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी भी निगम की है।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर के लोगों से जुड़े मूलभूत मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।