{"_id":"6a9eaabf47442792a30069e7","slug":"yoga-instructor-shyam-singh-conducted-a-yoga-session-for-the-students-solan-news-c-176-1-ssml1044-178403-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: योग प्रशिक्षक श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: योग प्रशिक्षक श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास
Tue, 08 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज मं योग का प्रशिक्षण देते हुए योग प्रशिक्षण ड़ा. श्याम सिंह- स्रोत-कालेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला कॉलेज में योग द्वारा निरोग कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में ‘योग द्वारा निरोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित करवाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रभारी हिंदी विभाग के डॉ. श्याम सिंह एवं योग प्रशिक्षक रहे। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा विभिन्न योग गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बटरफ्लाई आसन, शवासन, त्राटक एवं काकवी मुद्रा का अभ्यास किया। साथ ही, उन्हें इन योगासनों एवं क्रियाओं के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और एकाग्रता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्याम सिंह एवं योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताया और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।