फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Detailed discussion held on the 'Mukhyamantri Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana' and BPL-related matters.

Solan News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना एवं बीपीएल के पर हुई विस्तृत चर्चा

Tue, 08 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 08 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई पट्टा में विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पट्टा में मुख्यमंत्री ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना और बीपीएल चयन प्रक्रिया के 9वें चरण की जानकारी देने के लिए एक विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक राम कुमार चौधरी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। बीपीएल चयन के 9वें चरण को लेकर बैठक में विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। विधायक ने स्पष्ट किया कि बीपीएल सूची का चयन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जमीनी सत्यापन के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता मिल सके।
विज्ञापन

बीडीओ कुलदीप सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों को योजना से जुड़े प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और आवश्यक औपचारिकताओं से अवगत कराया। विधायक राम कुमार चौधरी ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनसेवा की भावना से कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed