फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray machine out of order for two weeks; patients forced to go to Kalka.

Solan News: दो सप्ताह से खराब एक्स-रे मशीन, कालका जाने को मजबूर मरीज

Tue, 08 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 08 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ईएसआई कार्डधारकों का एक्स-रे निशुल्क, अन्य मरीजों से लगते हैं मात्र 50 रुपये
विज्ञापन

निजी क्लीनिकों में 300 रुपये तक खर्च करने को हो रहे मजबूर
पारुल शर्मा
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के एकमात्र ईएसआई अस्पताल में पिछले करीब दो सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। एक्स-रे सुविधा बंद होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को जांच करवाने के लिए कालका का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।
ईएसआई अस्पताल में सामान्य तौर पर ईएसआई कार्डधारकों का एक्स-रे निशुल्क किया जाता है, जबकि बिना ईएसआई कार्ड वाले मरीजों को करीब 50 रुपये में यह सुविधा मिलती है। मशीन खराब होने के बाद मरीजों को कालका स्थित निजी केंद्रों में एक्स-रे करवाने के लिए करीब 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके अलावा परवाणू से कालका आने-जाने का किराया भी अलग से वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परवाणू औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण ईएसआई अस्पताल में बड़ी संख्या में श्रमिक और कर्मचारी उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में कम खर्च में उपलब्ध होने वाली जांच सुविधा बंद होने से उन्हें मजबूरी में निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। सामान्य एक्स-रे के लिए भी अस्पताल से बाहर जाना और निजी केंद्र में कई गुना अधिक राशि खर्च करना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से एक्स-रे मशीन को जल्द ठीक करवाकर सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एक पार्ट खराब होने से आई दिक्कत
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एक्स-रे मशीन का एक पार्ट खराब होने के कारण यह समस्या आई है। अस्पताल की ओर से निर्माता कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है। कंपनी ने मशीन का खराब पार्ट मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रबंधन का कहना है कि पार्ट उपलब्ध होते ही उसे मशीन में लगाकर एक्स-रे सुविधा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।


इनसेट
जल्द ठीक होगी मशीन : डॉ. ज्योति
ईएसआई अस्पताल की प्रभारी डॉ. ज्योति ने बताया कि एक्स-रे मशीन के एक पार्ट में खराबी आई है। इसकी शिकायत निर्माता कंपनी को दे दी गई है और मशीन को ठीक करवाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द ठीक करवाकर एक्स-रे सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed