{"_id":"6b04004cd9f9aa5235039bf1","slug":"video-solan-bjp-demands-health-minister-resignation-fake-medicines-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकली दवाओं के मामले पर सोलन भाजपा चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवाओं के मामले पर सोलन भाजपा चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:28 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में निर्मित कथित नकली दवाओं का मामला सामने आने के बाद भाजपा सोलन शहरी मंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने इस मामले को प्रदेश की प्रतिष्ठा और लाखों मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।
भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ जैसे प्रमुख फार्मा औद्योगिक क्षेत्रों में दवा निर्माण इकाइयों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर सरकार पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रही है।
शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के फार्मा उद्योग का प्रमुख केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में दवाओं का उत्पादन होता है। ऐसे में कथित नकली दवाओं के मामले सामने आने से प्रदेश के दवा उद्योग की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी लापरवाही का सीधा असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि यदि दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी की जा रही है, तो गुणवत्ता से जुड़े ऐसे मामले सामने क्यों आ रहे हैं? पार्टी ने दवा उद्योग की निगरानी व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग भी की।
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश की दवा निर्माण इकाइयों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाने की मांग की है। पार्टी ने गुणवत्ता परीक्षण में विफल दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषी कंपनियों के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सामने आए मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित दवा निर्माता कंपनी की जिम्मेदारी तय करने और प्रदेश में स्थायी एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई।
भाजपा ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।