{"_id":"6afacc33af365726730a5003","slug":"video-punjab-roadways-bus-car-collision-kumarhatti-solan-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कुमारहट्टी के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कुमारहट्टी के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:56 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुमारहट्टी के समीप पंजाब रोडवेज की बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस शिमला से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुमारहट्टी के पास बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।