Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   choas in toll plaza

Solan News: मौड़ा टोल प्लाजा पर हंगामा, आधे घंटे तक टोल फ्री करवाया

Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों और टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से कथित बदसलूकी पर भड़के
विज्ञापन

आरोपी कर्मचारी बर्खास्त, पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। कीरतपुर साहिब-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मौड़ा टोल प्लाजा पर राहगीरों से कथित बदसलूकी और हिमाचल टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन शर्मा के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में विभिन्न संगठनों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध जताते हुए नेताओं ने करीब आधे घंटे तक टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक, विवाद उस वक्त बढ़ गया जब टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने राम रतन शर्मा के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और उनके द्वारा बनाई गई वीडियो भी जबरन डिलीट कर दी। मामले की भनक लगते ही निहंग सिंह संगठनों के बाबा अच्छर सिंह, महाकाल पंजाब मोर्चा के कन्वीनर व पंजाब सांझीवालता दल के नेता गौरव राणा, भारतीय किसान यूनियन बहरामपुर के उपाध्यक्ष करनवीर सिंह, कीर्ति किसान मोर्चा के मंगल सिंह, माजरा संघर्ष कमेटी के गुरदयाल सिंह के साथ रीतू रानी, सतनाम कौर और विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधि मौके पर जुट गए। हंगामे की सूचना मिलते ही कीरतपुर साहिब और भरतगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आरोपी कर्मचारी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया, वहीं टोल प्रबंधन ने उसे बर्खास्त कर दिया। टोल बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन


गौरव राणा, बाबा अच्छर सिंह, करनवीर सिंह और सेठी शर्मा ने कहा कि किसी भी सूरत में गुंडागर्दी और धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने मांग उठाई कि किसान यूनियन नेताओं को पहचान पत्र दिखाने पर बिना किसी रोक-टोक के टोल से गुजरने दिया जाए। स्थानीय टैक्सी यूनियन के साथ चल रहे विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और समय रहते हस्तक्षेप से मौके पर बड़ा टकराव टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed