{"_id":"6b02e0128c1336f6ec09c563","slug":"vegitables-price-fell-down-solan-news-c-176-1-sln1016-185161-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक सप्ताह में 20 रुपये गिरे मटर के दाम, प्याज भी 10 रुपये सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक सप्ताह में 20 रुपये गिरे मटर के दाम, प्याज भी 10 रुपये सस्ता
विज्ञापन
किसान जनता मंडी मेथी, पालक और सोया की हरियाली से गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सर्दियां आते ही हरी सब्जियों की मांग बढ़ जाती है। ग्राहक जमकर इन सब्जियों की खरीद करते हैं। रविवार को पुराना बस अड्डा स्थित लगने वाली किसान जनता मंडी में ग्राहकों की भीड़ हरी सब्जियों की खरीदारी के लिए उमड़ी। मंडी में आने वाला लगभग हर तीसरा ग्राहक मेथी, पालक, सोया, हरा प्याज की खरीदारी कर रहा था। मंडी में इन सब्जियों की कीमत 30 रुपये प्रति गुच्छी बनी रही।
वहीं इस सप्ताह मटर और प्याज के दामों में भी पिछले हफ्ते के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। मंडी में पिछले सप्ताह जहां मटर के दाम 100 और प्याज के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो थे, इस सप्ताह 80 और 50 रुपये प्रतिकिलो रहे। इसके अलावा बंदगोभी, कद्दू, मूली, फूलगोभी, टमाटर, शलजम और आलू 30 रुपये प्रतिकिलो, घीया 40 रुपये प्रतिकिलो, गाजर 50 रुपये प्रतिकिलो, खीरा, शिमला मिर्च, बीन 60 रुपये प्रतिकिलो और जिमीकंद 80 रुपये प्रतिकिलो में बिका। हालांकि कुछ सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह भिंडी के दाम 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक थे, वहीं इस सप्ताह 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए। इसके अलावा बीते सप्ताह 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा अदरक इस सप्ताह 100 रुपये प्रतिकिलो में बिका। विक्रेता मनोहर शर्मा ने बताया कि हरी सब्जियों की मांग बढ़ गई है। इनके दाम पिछले सप्ताह की तरह ही स्थिर बने हुए हैं। मटर और गाजर की नई खेप आई है जिनकी उपलब्धता मांग के अनुसार कम है। आने वाले समय में इन मौसमी सब्जियों के दामों में गिरावट आने का अनुमान है। सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि भिंडी की फसल का सीजन खत्म होने के कगार पर है इसलिए दाम ज्यादा हैं।