{"_id":"6b03054b470c4aca870c22ad","slug":"innaguration-of-projects-solan-news-c-176-1-ssml1040-185191-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आठ लाख से बने मंच और भंडारण कक्ष का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आठ लाख से बने मंच और भंडारण कक्ष का लोकार्पण
विज्ञापन
बखेला-नेरी सड़क के लिए 2 लाख की घोषणा, मेले और त्योहार हमारी सभ्यता के परिचायक : डॉ. शांडिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के परिचायक हैं। ऐसे आयोजन जहां आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, वहीं ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए मनोरंजन और लोक परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री रविवार को कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छावशा के डुमैहर-आंजी गांव में दो दिवसीय श्री ब्रिजेश्वर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने डुमैहर-आंजी स्थित मेला मैदान में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंच तथा भंडारण कक्ष का लोकार्पण किया। डॉ. शांडिल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेलकूद, सामाजिक कार्यों व रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने लोगों और खासकर नई पीढ़ी से स्थानीय मेलों व लोक संस्कृति को सहेजने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री ने बखेला से नेरी सड़क के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और छावशा पंचायत की अन्य मांगें भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। डॉ. शांडिल ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेले के समापन अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। इसके अलावा पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, छावशा पंचायत प्रधान ज्ञानचंद, वाकना पंचायत प्रधान प्रीती, बीडीसी सदस्य अजनेश कुमारी, उपप्रधान कार्तिक ठाकुर, मेला समिति प्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।