{"_id":"6b03dc4fd70c97d9d207e701","slug":"video-grand-nagar-kirtan-celebrated-on-guru-nanak-dev-ji-prakash-parv-in-solan-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोलन में निकाला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोलन में निकाला भव्य नगर कीर्तन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 AM IST
Link Copied
सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नगर कीर्तन सोलन के सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारे से आरंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की और नगर कीर्तन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नगर कीर्तन के दौरान पूरा सोलन बाजार भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर गतका दलों ने पारंपरिक सिख युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, जगह-जगह लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से भाग लिया।
गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार के उपप्रधान एचएस अहूजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित इस भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के सभी गुरुद्वारों की संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। आयोजन में संगतों का भरपूर सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।