{"_id":"6ae7110b79516e5f2e033d42","slug":"video-cbse-national-boys-volleyball-tournament-in-solan-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, 3 नवंबर को होंगे फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, 3 नवंबर को होंगे फाइनल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:44 PM IST
Link Copied
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कई मुकाबले खेले गए, जिनमें टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से 60 भारतीय और 10 विदेशी टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में अगले दौर में पहुंचने और खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए उत्साह नजर आया।
रविवार को अंडर-19 वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल और यूपीएससी जैन पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ा।
अंडर-17 वर्ग में वेदव्यास सैनिक स्कूल, एमआर सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और श्री विद्या निकेतन इंटरनेशनल स्कूल तिरुपति की टीमों ने अपने मुकाबले जीते। खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमदार खेल दिखाया।
अंडर-14 वर्ग में वसिष्ठ जेंसीज स्कूल, डीएन चोपटा स्कूल और चांदनी पब्लिक स्कूल गाजीपुर ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के मैच सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा और तकनीकी प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय की देखरेख में आयोजित किए जा रहे हैं। पांच दिवसीय टूर्नामेंट का समापन 3 नवंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।