{"_id":"6aed993f77312d40080aae60","slug":"video-bbn-ex-servicemen-league-welcomes-three-new-members-nalagarh-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: बीबीएन पूर्व सैनिक लीग ने तीन नए सदस्यों का किया स्वागत, मासिक बैठक में हुई कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: बीबीएन पूर्व सैनिक लीग ने तीन नए सदस्यों का किया स्वागत, मासिक बैठक में हुई कार्यों की समीक्षा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:39 PM IST
Link Copied
बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक शुक्रवार को शिव लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लीग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई और अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
इस दौरान भवन की दूसरी मंजिल पर चल रहे चुनाई और प्लास्टर के कार्य सहित अन्य विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के बाद तीन नए सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीनों पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया और उन्हें लीग की सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम में उनके परिजन भी शामिल हुए।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग सोलन के वेलफेयर ऑर्गेनाइजर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।