{"_id":"6ae09f155916e730110b2563","slug":"rajgarh-college-mahila-taikando-team-shandhar-performance-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192680-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ की बेटियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, महाविद्यालय की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ की बेटियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, महाविद्यालय की टीम प्रथम
विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में प्राचार्य के साथ विजेता महिला टीम के खिलाड़ी। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की महिला ताइक्वांडो टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने पांच पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में किया गया।
प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय की अर्चिता ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आस्था राजपूत ने 46 किलोग्राम भार वर्ग, संचित ने 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग और महक ठाकुर ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रिया ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें निखारने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय के खेल मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए खेल मैदान का तैयार होना बेहद आवश्यक है।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की महिला ताइक्वांडो टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने पांच पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में किया गया।
प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय की अर्चिता ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आस्था राजपूत ने 46 किलोग्राम भार वर्ग, संचित ने 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग और महक ठाकुर ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रिया ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें निखारने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय के खेल मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए खेल मैदान का तैयार होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन