{"_id":"683d6e0e61c38f5fe40a8083","slug":"video-soldier-from-badaban-of-sirmaur-in-sikkim-sacrificed-his-life-lance-naik-manish-kumar-trapped-in-landslide-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान बलिदान, भूस्खलन की चपेट में लांस नायक मनीष कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान बलिदान, भूस्खलन की चपेट में लांस नायक मनीष कुमार
सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष कुमार उत्तरी सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिक्किम में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति विकट बनी हुई हैं। आपदा राहत एवं निगरानी के दौरान सेवाएं देते 27 वर्षीय मनीष बलिदान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में अन्य सैनिकों के बलिदान होने की आशंका है। 15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। मनीष ठाकुर अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं। सैनिक की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि मनीष की पार्थिव देह सोमवार शाम या मंगलवार को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।