{"_id":"69036bd9adf23b155f082d41","slug":"video-sirmour-amb-and-solan-in-the-next-round-in-the-inter-college-cricket-competition-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंब और सोलन अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंब और सोलन अगले दौर में
कोलर के एचपीसीए मैदान पर चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पूल-सी) प्रतियोगिता में वीरवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पीजी कॉलेज नाहन और एमपीजी कॉलेज अंब के बीच हुआ। पीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अंब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। अनीष ने 33 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। मोहित ने 16 और आर्यन ने 17 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। जवाब में नाहन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बना सकी। अंब ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला सोलन कॉलेज और संस्कृत कॉलेज नाहन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोलन ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। वरुण ने 33 गेंदों में 59 रन की धुआंधार पारी खेली। हिमांशु ने 29 और अकुल ने 25 रन का योगदान दिया। जबाव में संस्कृत कॉलेज की टीम 13 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई। गौरतलब है कि गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन की ओर से 27 से 31 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पूल-सी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सिरमौर, ऊना और सोलन विद्यालयों की सात टीमें भाग ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।