{"_id":"6ac4faea674507fc05039cc5","slug":"video-sirmaur-protest-led-by-dr-bindal-over-the-dilapidated-state-of-kaulawalabhud-iti-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कौलावालाभूड़ आईटीआई की बदहाली पर डॉ. बिंदल के नेतृत्व में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कौलावालाभूड़ आईटीआई की बदहाली पर डॉ. बिंदल के नेतृत्व में प्रदर्शन
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ कौलावाला भूड़ आईटीआई भवन की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह करोड़ रुपये की लागत से भाजपा सरकार के कार्यकाल में तैयार भवन कांग्रेस सरकार की अनदेखी के कारण खंडहर में तब्दील हो रहा है। उन्होंने आईटीआई में प्रवेश बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए। डॉ. बिंदल ने कहा कि संस्थान का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था। प्रवेश बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन को उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा और प्रवेश बंद करने का निर्णय किस आधार पर लिया गया। उन्होंने कहा कि कौलावाला भूड़ और बर्मा पापड़ी क्षेत्र के लोगों को सरकार से इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने आईटीआई को तत्काल शुरू करने और भवन का उपयोग विद्यार्थियों के हित में करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।