{"_id":"6ae09e00534cc9df9004958f","slug":"video-sirmaur-nohradhar-wins-in-womens-kabaddi-haripurdhar-emerges-victorious-in-the-under-19-category-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कबड्डी महिला वर्ग में नौहराधार, अंडर-19 में हरिपुरधार विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कबड्डी महिला वर्ग में नौहराधार, अंडर-19 में हरिपुरधार विजेता
हिमाचल यंग स्टार नौहराधार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एडवोकेट स्वर्गीय यशपाल चौहान स्मृति टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले महिला और पुरुष वर्ग में हुए। समापन समारोह में रेणुका के विधायक विनय कुमार मुख्य अतिथि रहे। कबड्डी के महिला वर्ग में व्यापार मंडल नौहराधार की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-19 महिला वर्ग का खिताब हरिपुरधार की टीम ने जीता। पुरुष वर्ग में राजगढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचल यंग स्टार नौहराधार के अध्यक्ष विवेक चौहान, रोहित चौहान, नानू और उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।