{"_id":"6ae09602d28de5f5b40ad409","slug":"dust-pronlem-in-mohlampur-navada-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192668-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोहकमपुर-नवादा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में धूल-मिट्टी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोहकमपुर-नवादा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में धूल-मिट्टी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
मोहकमपुर-नवादा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में संपर्क मार्ग पर उड़ती धूल पर पानी छिड़काव के लिए लगाए
-समाजसेवी जयपाल सैनी ने निजी खर्च से बनवाया पानी का टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब की मोहकमपुर-नवादा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में संपर्क मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। समाजसेवी जयपाल सैनी ने निजी खर्च से पानी का टैंकर तैयार करवाया है। समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश सह सचिव मदन मोहन शर्मा ने अपने जन्मदिन पर हरी झंडी दिखाकर सड़क पर पानी के छिड़काव की शुरुआत की।
जयपाल सैनी ने बताया कि संपर्क मार्ग की धूल आसपास के घरों और खेतों तक पहुंच रही थी। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए टैंकर तैयार करवाया गया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए विधायक सुखराम चौधरी और मदन मोहन शर्मा का आभार जताया। इस मौके पर गुरु रविदास मंदिर में मदन मोहन शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान वंदना सैनी, सुरेश सैनी, विवेक शर्मा, जयपाल सैनी, शमीम अहमद, महरूफ, रघुवीर सिंह, श्यामलाल, मूसा अली, देवराज और कृष्ण प्रजापति सहित पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब की मोहकमपुर-नवादा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में संपर्क मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। समाजसेवी जयपाल सैनी ने निजी खर्च से पानी का टैंकर तैयार करवाया है। समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश सह सचिव मदन मोहन शर्मा ने अपने जन्मदिन पर हरी झंडी दिखाकर सड़क पर पानी के छिड़काव की शुरुआत की।
जयपाल सैनी ने बताया कि संपर्क मार्ग की धूल आसपास के घरों और खेतों तक पहुंच रही थी। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए टैंकर तैयार करवाया गया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए विधायक सुखराम चौधरी और मदन मोहन शर्मा का आभार जताया। इस मौके पर गुरु रविदास मंदिर में मदन मोहन शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान वंदना सैनी, सुरेश सैनी, विवेक शर्मा, जयपाल सैनी, शमीम अहमद, महरूफ, रघुवीर सिंह, श्यामलाल, मूसा अली, देवराज और कृष्ण प्रजापति सहित पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन