{"_id":"68404d2ba2abcf2d56051f6b","slug":"video-sirmaur-lance-naik-manish-thakur-immersed-in-the-five-elements-final-farewell-given-with-military-honors-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: पंचतत्व में विलीन हुए लांस नायक मनीष ठाकुर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: पंचतत्व में विलीन हुए लांस नायक मनीष ठाकुर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव में साल के जंगल बुधवार को भारत माता की जय व मनीष ठाकुर अमर रहे के जयघोष से गूंज उठे। जैसे ही दोपहर करीब एक बजे बलिदानी की तिरंगे से लिपटी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, इस दौरान हर आंख नम थी लेकिन हर कोई उनके बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा था। डोगरा रेजीमेंट में तैनात बड़ाबन निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर रविवार को उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। रविवार के बाद से ही परिवार सहित सैंकड़ों ग्रामीण उनका इंतजार कर रहे थे। मनीष ठाकुर के लिए गांव से करीब 6 किलोमीटर पहले शंभूवाला में सैंकड़ों युवा एकत्रित हुए और बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए उन्हें घर तक लेकर आए। अपने जिगर के टुकड़े की एक झलक पाने के लिए परिवार का हर सदस्य उमड़ पड़ा। माता किरन बाला, पिता जोगिंद्र सिंह सहित पत्नी तनु उनके पार्थिव देह से लिपट कर रोते रहे। घर के बाहर सैंकड़ों की संख्या में उमडा जन सैलाब इस दौरान मनीष ठाकुर अमर रहे के जयघोष लगाता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।