Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water connection problem in chacheti malgi

Sirmour News: पांवटा 25 किमी दूर, फिर भी पानी के लिए 125 किमी दूर नोहराधार की दौड़

Thu, 12 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
water connection problem in chacheti malgi
पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा। सतौन से भेजी गई खबर के साथ  
ग्राउंड रिपोर्ट --
विज्ञापन

-छछेती और मालगी पंचायत के 3200 लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
-2025 में कार्यालय रेणुकाजी मंडल में स्थानांतरित होने से बढ़ी मुश्किलें
- पांवटा में कार्यालय रखने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव
राजपाल शर्मा
सतौन (सिरमौर)। धारटीधार की छछेती और मालगी पंचायतों के लोगों को विकासात्मक कार्यों के लिए 125 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। पानी के एक नल का कनेक्शन लेने के लिए भी 125 किलोमीटर दूर नौहराधार जाना पड़ता है, जबकि पांवटा महज 25 किलोमीटर दूर है। वर्ष 2012 में दोनों पंचायतें पांवटा विधानसभा क्षेत्र से अलग होकर रेणुकाजी विधानसभा में शामिल हुई थीं, लेकिन इनके कार्यालय पांवटा खंड के अंतर्गत ही रहे। वर्ष 2025 में कार्यालय रेणुकाजी मंडल में स्थानांतरित होने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दोनों पंचायतों की आबादी करीब 3200 और मतदाता 1800 हैं। विकास खंड ददाहू में, लोक निर्माण विभाग का कार्यालय संगड़ाह में और जलशक्ति विभाग का मंडल नौहराधार में है। ददाहू 35, संगड़ाह 52 और नौहराधार 125 किलोमीटर दूर है। इन स्थानों के लिए सीधी बस सुविधा भी नहीं है। लोगों को निजी या किराये के वाहनों से सफर करना पड़ता है। छछेती पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त सिरमौर को भेजा है, जिसमें कार्यालयों को पांवटा के अंतर्गत रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि छोटे से छोटे विकासात्मक कार्य के लिए ददाहू जाना पड़ता है। यातायात की सुविधा नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि पांवटा महज 25 किलोमीटर दूर है और रोजाना बस सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यालय पहले की तरह पांवटा में होने चाहिए। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी गीता राम भारद्वाज ने कहा कि नौहराधार पहुंचने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। पहले बइला, फिर ददाहू और संगड़ाह होते हुए नौहराधार जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों बर्बाद होते हैं।
पूर्व बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र अत्रि ने कहा कि सरकार को दोनों पंचायतों की भौगोलिक स्थिति का आकलन कर सुविधाएं देनी चाहिए। छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
उपप्रधान विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि दोनों पंचायतों की हमेशा अनदेखी हुई है। विकास की दृष्टि से दोनों पंचायतें पिछड़ी हुई हैं। यहां स्वास्थ्य, परिवहन और सड़क व्यवस्था भी चरमराई हुई है। इसका एक प्रमुख कारण विकासात्मक कार्यालयों का दूर होना भी है। लोगों को अपने काम करवाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं।
पूर्व वार्ड सदस्य सुमन अत्रि ने कहा कि हर काम के लिए रेणुकाजी जाना पड़ता है, जबकि आने-जाने की उचित सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
धनबीर सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को लोगों की समस्या को उठाना चाहिए। सरकार को ग्रामीणों की परेशानी समझते हुए कार्यालय पांवटा में रखने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।------------

संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed