Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two dev place sale in renuka ji

Sirmour News: रेणुका मेले से पहले दो देवस्थलों की नीलामी, बोर्ड को 1.11 लाख की आय

Thu, 12 Nov 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
two dev place sale in renuka ji
पिछले वर्ष के मुकाबले 52,500 रुपये कम में हुए ठेके,
विज्ञापन

सहस्रधारा का ठेका 1.23 लाख से घटकर 70 हजार रुपये में हुआ


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के मद्देनजर तीर्थस्थल के दो प्रमुख देवस्थलों की नीलामी से रेणुका विकास बोर्ड को इस बार 1,11,500 रुपये की आय हुई है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में बोर्ड की आय में 52,500 रुपये की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में आयोजित खुली बोली में ठेकेदारों का उत्साह कम रहने के कारण सहस्रधारा का ठेका पिछले वर्ष के मुकाबले काफी कम दर पर गया।
पिछले वर्ष दोनों देवस्थलों की नीलामी से बोर्ड को 1.64 लाख रुपये की आय हुई थी। इस बार सहस्रधारा का ठेका पिछले वर्ष के 1.23 लाख रुपये के मुकाबले 70 हजार रुपये में अमित शर्मा के नाम हुआ। वहीं, देवशीला के ठेके में 500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देवशीला का ठेका 41,500 रुपये में हीरा लाल के नाम रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दोनों देवस्थल लोगों की आस्था से जुड़े हैं और मेला परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान प्रतिवर्ष इनका ठेका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि दोनों देवस्थलों को खुली बोली प्रक्रिया के तहत ठेके पर दिया गया है। इससे बोर्ड को कुल 1,11,500 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, वीआरओ पियूष थापा सहित बोर्ड के सदस्य और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed