{"_id":"68ff9a4d3b54b861a403e330","slug":"video-sirmaur-amar-ujala-police-ki-pathshala-program-was-organized-at-nahan-college-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन महाविद्यालय में आयोजित हुआ अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन महाविद्यालय में आयोजित हुआ अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
चिट्टा किसी ने अगर एक बार चख लिया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं है। यह महंगा और बहुत खराब नशा है, इसका आदी होने पर लोग अच्छे-बुरे, अपने पराए की समझ खो देते हैं और नशे के लिए चोरी तक करने लग पड़ते हैं। नाहन महाविद्यालय में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कही। उनके सभास्थल पर पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ देवराज शर्मा ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद ये कार्यक्रम शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने युवाओं को साइबर क्राइम और नशे पर सचेत किया। उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। साल 2024 में पुलिस ने 80 मामलों में 150 लोगों को जेल भेजा, इस साल 150 मामलों में 300 लोग अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल से आंकड़ा इससे ज्यादा होगा, लेकिन इससे नशा रूकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जनता सहयोग करे तो समाज से नशा जड़ से मिटाया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशा करने, नशा बेचने या नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। इस नंबर पर कॉल करने वाले का नंबर नजर नहीं आता और उसकी पहचान गुप्त रहती है। पुलिस अधीक्षक ने नशे की लत में पड़े कई युवकों और उनसे पीडि़त परिजनों के उदाहरण भी दिए। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से युवाओं के समक्ष रखा। उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं को दोस्ती के नाम पर किस प्रकार अपनी चुंगल में फंसाते हैं, इसके बारे में भी शहर के उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरन्त जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे उस खाते को ब्लॉक करके अपराधियों को पकडऩे में मदद मिलती है। एसपी ने छात्राओं से किसी भी गलत बात को पहली बार में ही रोक देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कई बार बड़े अपराध सामने आ जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और एकाग्रता से पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों से बड़े-बड़े कार्य आसानी से हो जाते हैं। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ देवराज शर्मा, एनएसएस प्रभारी डॉ पंकज चांडक, प्रो. ट्विंकल व प्रो. रीना चौहान समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
1. छात्रा निलाक्षी पुंडीर ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। विशेषकर साइबर क्राइम पर मिली जानकारी बहुत अच्छी लगी।
2. छात्रा मुस्कान गुरूंग ने कहा कि आज से पहले नशे और साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया।
3. छात्रा मनीषा ठाकुर ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से बताया गया।
4. छात्र शुभम ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने जो अपने कॉलेज के समय के उदाहरण देकर समझाया, वह बहुत अच्छा लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।