{"_id":"6a994827c6b5524e3e03df2d","slug":"video-shamsher-school-nahan-wins-all-round-best-title-in-under-14-sports-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: अंडर-14 खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: अंडर-14 खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शमेशर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ तमगा हासिल कर गुरुवार को जब टीम अपने स्कूल पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य कुसुमलता कौशल ने बताया कि अंडर-14 खेलकूद में विद्यार्थियों ने कबड्डी, शतरंज और वॉलीबाल में एक तरफा जीत हासिल की है। ये शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा व गीता शर्मा और विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ये खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करके ट्राफी हासिल करेंगे। शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बताया कि छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी, शतरंज और वॉलीबाल में एक के बाद एक जीत हासिल कर ट्राफी हासिल की। जबकि रेसलिंग में दूसरे स्थान रहा। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 36 अंक हासिल करके शमशेर स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट की ट्राफी प्रदान की गई। अजय शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष भी छात्र खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। 23 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर और 7 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।