{"_id":"6b0564d1d4c4e544e00ca2a0","slug":"video-renuka-lake-kartik-purnima-shahi-snan-thousands-devotees-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:50 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के तहत कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को पवित्र रेणुका झील में दूसरे शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने झील में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दिन चढ़ने के साथ ही स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। विशेष रूप से महिलाओं में शाही स्नान को लेकर उत्साह देखने को मिला।
शाही स्नान की शुरुआत प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ क्षेत्र के संत-महात्माओं ने पवित्र झील में स्नान करके की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झील में डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने रेणुका झील की परिक्रमा की और भगवान परशुराम तथा मां रेणुकाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं ने अपने घरों से लाई देवताओं के नाम की भेंट भी उनके चरणों में अर्पित की।
कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में शाही स्नान की परंपरा सदियों पुरानी है। इसे अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का दूसरा शाही स्नान माना जाता है। इस अवसर पर उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पवित्र झील में स्नान करने पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्नान घाट पर चार गोताखोरों को तैनात किया गया था।
शाही स्नान के अवसर पर निर्वाण आश्रम, गायत्री आश्रम और संन्यास आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।