Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rao dan singh congress vote bachao desh bachao campaign himachal

सिरमौर: राव दान सिंह बोले- वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक ले जाएगी कांग्रेस

Fri, 13 Nov 2026 04:25 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:25 PM IST
rao dan singh congress vote bachao desh bachao campaign himachal
कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने कहा कि पार्टी अब वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके तहत देशभर में जिला, क्षेत्र और बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गांवों और मोहल्लों में चौपाल आयोजित कर मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में राव दान सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और यहां की चुनावी परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली से पद की गरिमा प्रभावित हुई है और लोगों के बीच चुनावी व्यवस्था को लेकर अविश्वास पैदा हुआ है। राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन उसके शासन वाले राज्यों में भी लोकतंत्र बचाने की आवाज उठ रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब सत्ता भाजपा के पास है तो फिर लोकतंत्र को बचाने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ भाजपा के राजनीतिक चेहरे को बेनकाब किया है। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार पत्र की पत्रकार की निर्भीक पत्रकारिता का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल देश के सामने आए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी वोट चोरी के मुद्दे को केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रखेगी। इसके लिए देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत हर जिले, क्षेत्र और बूथ तक पहुंचने की योजना है। उन्होंने बताया कि गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाकर आम लोगों को मतदान की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी। राव दान सिंह ने नोटबंदी, जीएसटी और कोविड प्रबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने समय-समय पर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे, लेकिन उस समय उनका मजाक बनाया गया। उनके अनुसार, अब जनता उन सवालों के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा अब केवल कांग्रेस का आरोप नहीं रह गया है, बल्कि आम मतदाता भी चुनावी व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, श्रीरेणुकाजी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह, पार्षद नरेंद्र तोमर, सप्पू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

डबवाली के सिनेमा हाॅल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

VIDEO: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी

13 Nov 2026

हरदोई: पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ शातिर लुटेरा, कैंटीन संचालक लूटकांड के चार लुटेरे गिरफ्तार

13 Nov 2026

हरदोई में संदिग्थ परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

13 Nov 2026

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026
विज्ञापन

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026

लखनऊ के जैन मंदिर डालीगंज में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 9 से 15 नवंबर तक चलेगा

13 Nov 2026

फिरोजपुर में पराली जलाने के अब तक 356 मामले आए सामने, 131 किसानों पर केस दर्ज

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है महापर्व छठ

13 Nov 2026

बस्ती: पानी की टंकी से बैट्री चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेगा एक माह

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

13 Nov 2026

84 कोसी परिक्रमा: जय श्रीराम के जयघोष के बीच शेरवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

13 Nov 2026

महराजगंज: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबा युवक

13 Nov 2026

महराजगंज: मौसम बदलते ही बढ़े बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

महराजगंज: जनगणना-2027 के लिए 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

13 Nov 2026

महाराजगंज: मां भद्रकाली की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

13 Nov 2026

देवरिया: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने माधोपुर को हराया

13 Nov 2026

देवरिया: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

13 Nov 2026

बस्ती: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं, 10 ट्रेनें घंटों लेट

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed