{"_id":"6af6ff1762a8015b0006e0ae","slug":"pensioners-dharna-continues-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-194022-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हक की लड़ाई में दूसरे दिन भी डटे रहे बुजुर्ग पेंशनर, उपायुक्त कार्यालय के बाहर जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हक की लड़ाई में दूसरे दिन भी डटे रहे बुजुर्ग पेंशनर, उपायुक्त कार्यालय के बाहर जारी रहा धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग पेंशनरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सिरमौर इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
जिला सिरमौर पेंशनर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक ओएल चौहान ने कहा कि समिति की ओर से 18 सितंबर को सरकार को 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के हितों को लेकर कई घोषणाएं और वादे किए, लेकिन हकीकत में उन्हें उनके जायज वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। पेंशनरों को इस उम्र में इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, मगर लंबित भुगतान के चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों का 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा करीब 200 माह का डीए एरियर भी नहीं मिला है। वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की राशि का भुगतान भी लंबित है। वहीं, कई वर्षों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि मांगों को लेकर आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। इसके तहत 17 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर क्रमिक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पेंशनर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 17 नवंबर तक सरकार ने पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया और उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।-- -- -- --
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग पेंशनरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सिरमौर इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
जिला सिरमौर पेंशनर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक ओएल चौहान ने कहा कि समिति की ओर से 18 सितंबर को सरकार को 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के हितों को लेकर कई घोषणाएं और वादे किए, लेकिन हकीकत में उन्हें उनके जायज वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। पेंशनरों को इस उम्र में इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, मगर लंबित भुगतान के चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशनरों का 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा करीब 200 माह का डीए एरियर भी नहीं मिला है। वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की राशि का भुगतान भी लंबित है। वहीं, कई वर्षों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि मांगों को लेकर आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। इसके तहत 17 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर क्रमिक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पेंशनर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 17 नवंबर तक सरकार ने पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया और उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
