{"_id":"6af70d372af796fc45011f2e","slug":"panchmi-chocki-jhanda-mela-begin-nahan-news-c-177-1-ssml1028-194083-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंचमी चौकी झंडा जी मेले का रीति-रिवाजों के साथ हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंचमी चौकी झंडा जी मेले का रीति-रिवाजों के साथ हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत डिंबर के चौकी गांव में धार्मिक महत्व रखने वाले पंचमी चौकी झंडा जी मेले का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ कलगीधर ट्रस्ट के सेवादार गुरमेल सिंह एवं बख्शीश सिंह ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी और झल्ला परिवार की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शुभारंभ समारोह के दौरान विधिवत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की और अरदास कर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण की कामना की।
इस दौरान गुरु झल्ला वरुण शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मेला कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न और पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण 15 नवंबर को आयोजित होने वाला विशाल दंगल रहेगा। यह दंगल दिवंगत गुरु झल्ला वीरेंद्र शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जाता है। दंगल में सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वह पांच लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रसोईघर का उद्घाटन भी करेंगे।-- -- -- --
विज्ञापन
राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत डिंबर के चौकी गांव में धार्मिक महत्व रखने वाले पंचमी चौकी झंडा जी मेले का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ कलगीधर ट्रस्ट के सेवादार गुरमेल सिंह एवं बख्शीश सिंह ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी और झल्ला परिवार की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शुभारंभ समारोह के दौरान विधिवत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की और अरदास कर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण की कामना की।
इस दौरान गुरु झल्ला वरुण शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मेला कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न और पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण 15 नवंबर को आयोजित होने वाला विशाल दंगल रहेगा। यह दंगल दिवंगत गुरु झल्ला वीरेंद्र शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जाता है। दंगल में सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वह पांच लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रसोईघर का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
