{"_id":"6af1a21f37d131f80100120b","slug":"video-nahan-diwali-cleanliness-issue-garbage-piles-sirmaur-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: दीपावली के दूसरे दिन नाहन में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: दीपावली के दूसरे दिन नाहन में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
Link Copied
दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दोपहर बाद तक कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित हुई, वहीं स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर के प्रमुख चौगान मैदान में चारों तरफ कूड़ा बिखरा नजर आया। दिल्ली गेट के समीप स्थित चौगान मैदान, पुराने कॉलेज परिसर और नया बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। इसके अलावा बड़ा चौक सहित अन्य व्यस्त बाजार क्षेत्रों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा देरी से कूड़ा उठाया गया।
दोपहर बाद तक कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई थी। त्योहार के बाद शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के नगर परिषद के इंतजाम नाकाफी नजर आए। ऐसे में शहर की स्वच्छता और सफाई प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के पीछे सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर होने का तर्क दिया है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि दीपावली के चलते अधिकतर सफाई कर्मचारी अवकाश पर हैं, जिस कारण कूड़ा उठाने में दिक्कतें आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले बड़ा चौक और शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों से कूड़ा उठवाया गया। इसके बाद दोपहर बाद चौगान मैदान, हाथी कब्र और गुन्नूघाट सहित अन्य स्थानों से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है।
त्योहार के बाद शहर में बढ़े कचरे के बीच सफाई कर्मचारियों की सीमित उपलब्धता ने नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शहर में सफाई व्यवस्था कितनी जल्दी सामान्य हो पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।