{"_id":"6ae48285350fde889f095dff","slug":"video-mid-day-meal-workers-outraged-over-decision-to-spread-10-months-honorarium-across-12-months-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: 10 महीने के मानदेय को 12 में बांटने के फैसले पर भड़के मिड-डे मील वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: 10 महीने के मानदेय को 12 में बांटने के फैसले पर भड़के मिड-डे मील वर्कर्स
मिड-डे मील वर्कर्स के 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के सरकार के फैसले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की शिलाई और नाहन ब्लॉक कमेटियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के नाम प्रारंभिक शिक्षा विभाग के नाहन कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष सत्या तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के जिला महासचिव संदीप कुमार ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स लंबे समय से स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन उन्हें साल में केवल 10 महीने का ही मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने का निर्णय वर्कर्स के साथ अन्याय है। इससे उन्हें कोई अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि पहले से मिलने वाले मानदेय को ही 12 महीनों में बांट दिया जाएगा। यूनियन ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी जारी रही तो वर्कर्स अपने अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर शिलाई ब्लॉक महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष मदन सिंह, अनीता, सरिता, शांति देवी, कैसो देवी, तोता राम शर्मा, कृपा राम, मीरा देवी, श्यामा देवी, कमला देवी, गुलाब सिंह, आशा देवी और दलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। नाहन ब्लॉक की ओर से जिला महासचिव संदीप कुमार, जिला कोषाध्यक्ष निर्मला, सत्या, बिल्लू और लता सहित अन्य वर्कर्स उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।