{"_id":"6ae0872458022a427407fb64","slug":"video-international-renukaji-fair-volleyball-tournament-first-time-2026-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में पहली बार होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में पहली बार होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:42 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में इस बार लोगों को पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। पूर्व सैनिक संगठन रेणुकाजी, संगड़ाह मेला प्रशासन के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। अब तक मेले में दंगल का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार खेल गतिविधियों में वॉलीबॉल को भी शामिल किया गया है।
पूर्व सैनिक संगठन रेणुकाजी, संगड़ाह के संयोजक रणदीप शर्मा ने मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेणुकाजी मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा, जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता 20 नवंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 24 नवंबर को खेले जाएंगे।
रणदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक दिन एक स्लॉट में आठ टीमों को बुलाया जाएगा। इनमें से एक टीम को सेमीफाइनल के लिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता हिमाचल और ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुकाबले वन्य प्राणी विभाग कार्यालय के वॉलीबॉल मैदान में होंगे। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
रणदीप शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इसका असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसी उद्देश्य से मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू करने की पहल की गई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन ने संगड़ाह क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। हालांकि, इस संबंध में संगठन की ओर से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश कंठ, मुख्य सलाहकार जेआर शर्मा और सदस्य ओम प्रकाश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।