{"_id":"6aa13fa48e11201ab90097e4","slug":"video-bjp-takes-to-the-streets-in-dhaula-kuan-protests-against-the-sukhu-government-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: धौलाकुआं में सड़कों पर उतरी भाजपा, प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: धौलाकुआं में सड़कों पर उतरी भाजपा, प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रदेश में चरमराई मूलभूत सुविधाओं और कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को धौलाकुआं में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बिंदल ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने और युवाओं को रोजगार के वादे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि माता कटासन मण्डल की 18 पंचायतों में सड़को की गम्भीर दुर्दशा है। एक भी नया पुल इन क्षेत्रों में नहीं बनाया गया है, एक भी नई सड़क नहीं बनी है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व विशेषज्ञों की कमी है। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।