Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bhai Dooj Celebrated Across Sirmaur, Women Avail Free Bus Travel and Damaads Follow Traditional Customs
{"_id":"6af42f1dc185cf191c03bbe8","slug":"video-bhai-dooj-celebrated-across-sirmaur-women-avail-free-bus-travel-and-damaads-follow-traditional-customs-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की मांगी दुआ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:32 PM IST
Link Copied
जिला सिरमौर में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और शगुन देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। जिलेभर में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
भैया दूज के अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने मायके पहुंचीं और भाइयों को तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। घरों में दिनभर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। बहनों के स्वागत के लिए परिवारों ने तरह-तरह के पकवान बनाए। बच्चों ने भी पर्व का खूब आनंद उठाया और परिवारों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
भैया दूज पर सरकार की ओर से दी गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का महिलाओं ने लाभ उठाया। सुबह से ही बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं बसों में सफर कर अपने मायके और अन्य गंतव्यों तक पहुंचीं।
जिन ग्रामीण इलाकों में बसों की संख्या सीमित रहती है, वहां भी महिलाओं में मुफ्त यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस सुविधा से महिलाओं को त्योहार पर अपने परिवारों तक पहुंचने में सहूलियत मिली।
भैया दूज के चलते नाहन सहित जिले के विभिन्न बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। लोगों ने मिठाइयों और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही और दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली।
जिले के धारटीधार, सैनधार और गिरिपार क्षेत्रों में भैया दूज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। धारटीधार और सैनधार में दामाद अपनी ससुराल पहुंचे और सास-ससुर को दिवाली की भेंट दी। ससुराल पक्ष ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
क्षेत्र में इस परंपरा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, भैया दूज के दिन दामाद चावल और अखरोट की भेंट लेकर ससुराल पहुंचते हैं। शाम को भोजन करने से पहले इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इसके बाद ही परिवार के लोग खील-बताशे और मूड़ी का आनंद लेते हैं।
इस तरह सिरमौर जिले में भैया दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम, पारिवारिक रिश्तों की मिठास और लोक परंपराओं के संगम के रूप में मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।