Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka fair in sirmour

Sirmour News: मां रेणुका और बेटे परशुराम के दिव्य मिलन के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
renuka fair in sirmour
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का शोभायात्रा के साथ आगाज, उपमुख्यमंत्री ने देव पालकियों को दिया कंधा
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ददाहू से त्रिवेणी घाट तक निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और देव परंपराओं के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का वीरवार को भव्य शोभायात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। मां रेणुका और भगवान परशुराम के पौराणिक एवं आध्यात्मिक मिलन के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेले की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए देव पालकियों को कंधा देकर शोभायात्रा को रवाना किया और स्वयं इसकी अगुवानी की।
शोभायात्रा दोपहर बाद ददाहू स्थित खेल मैदान से शुरू हुई। ददाहू बाजार, गिरिपुल, बेडोन, देवशिला और मेला मैदान से होते हुए यह शाम ढलने से पहले रेणुका जी तीर्थ के त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक विधि-विधान के साथ मां रेणुका और उनके बेटे भगवान परशुराम का दिव्य मिलन करवाया गया। इस भावुक और अलौकिक पल को देखने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों, शंखनाद, घंटियों, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा से पूरी रेणुका घाटी भक्तिमय हो उठी। चारों ओर भगवान परशुराम और माता रेणुका के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन जामू, कटाहा, महासू और मंडलाह मंदिरों से लाई गई चांदी जड़ित देव पालकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पालकियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में मां रेणुका और भगवान परशुराम के पौराणिक मिलन को दर्शाती भव्य झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने अपने घरों की छतों और रास्तों के किनारे खड़े होकर देव पालकियों पर पुष्पवर्षा की और श्रद्धापूर्वक उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में देव आस्था, लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, दयाल प्यारी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

----बाक्स
परंपरा निभाने पहुंचा राजपरिवार
रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा के निर्वहन के लिए राजपरिवार के वंशज भी वीरवार को ददाहू पहुंचे। राजपरिवार के वंशज कंवर अजय बहादुर सिंह ने पारंपरिक वेशभूषा में परिवार के सदस्यों के साथ जामू मंदिर से लाई गई भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी का स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पालकी को पंडाल तक पहुंचाया गया। इस दौरान राजपरिवार के वंशज कंवर अभय बहादुर, कंवर हेमंत सिंह, कंवर निर्भय सिंह, एमपी कंवर, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभात सिंह, अनिल सिंह, मंजीत सिंह, कंवर अनिरुद्ध सिंह और अशोक कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed