{"_id":"6aff0015ae90ba804f0b0125","slug":"electricity-production-fell-down-nahan-news-c-177-1-nhn1001-194594-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जलस्तर घटने से गिरि परियोजना में 70 प्रतिशत तक घटा बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जलस्तर घटने से गिरि परियोजना में 70 प्रतिशत तक घटा बिजली उत्पादन
विज्ञापन
दो टरबाइनों से 24 घंटे में होता था 1440 मेगावाट बिजली उत्पादन, अब एक से ही चलाया जा रहा काम
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरि नगर स्थित गिरि विद्युत परियोजना में नदी का जलस्तर लगातार घटने से विद्युत उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालात यह हैं कि इन दिनों परियोजना की दो टरबाइनों में से केवल एक से ही बिजली उत्पादन किया जा रहा है। वर्ष 1978 से संचालित इस विद्युत परियोजना के शुरुआती वर्षों में गिरि नदी में पर्याप्त जल उपलब्ध रहने के कारण दोनों टरबाइनों के माध्यम से नियमित रूप से बिजली उत्पादन किया जाता था। दोनों टरबाइनों के एक साथ संचालन से एक घंटे में 60 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। इस हिसाब से 24 घंटे में कुल 1440 मेगावाट उत्पादन होता रहा है लेकिन वर्तमान में नदी में पानी की कमी के कारण एक ही टरबाइन संचालित हो रही है और उत्पादन में भारी गिरावट आई है।
नदी के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आबादी के साथ जगह-जगह बड़ी सिंचाई योजनाओं का निर्माण और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के माध्यम से पानी का वितरण भी नदी के जलस्तर में कमी का एक कारण माना जा रहा है। इसका असर निचले क्षेत्रों में पहुंचने वाले पानी पर पड़ रहा है। जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण विद्युत परियोजना को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विद्युत बोर्ड के आरई अशोक रुपया ने बताया कि इन दिनों परियोजना में एक ही टरबाइन के माध्यम से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादन घटकर करीब 22 प्रतिशत तक रह गया है। हालांकि, पिछले महीने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य पूरा हो चुका है। दोनों टरबाइनों के एक साथ संचालन पर एक घंटे में 60 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। पानी की कमी के कारण फिलहाल दोनों टरबाइनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।