फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7-8 villages in Rampur Majri affected by industrial pollution; villagers appeal to the Deputy Commissioner.

नाहन: रामपुर माजरी में उद्योग के प्रदूषण से 7-8 गांव प्रभावित, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

Tue, 13 Oct 2026 05:31 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:31 PM IST
7-8 villages in Rampur Majri affected by industrial pollution; villagers appeal to the Deputy Commissioner.
पांवटा साहिब के रामपुर माजरी क्षेत्र में एक उद्योग से फैल रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उद्योग से निकलने वाले धुएं और दूषित पानी के कारण आसपास के सात-आठ गांवों की करीब सात से आठ हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उद्योग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जय सिंह, टेकचंद, सादिक अली, अशोक सैनी, बाबूराम, सुनील और राहुल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उद्योग से निकलने वाला दूषित पानी नाले में छोड़ा जा रहा है, जो आगे बाता नदी में मिलता है। इससे रास्ते में पड़ने वाली जमीन, फसलों और जलस्रोतों के दूषित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण घास व पौधों पर काली परत जम रही है। इससे खेतीबाड़ी और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदूषण के कारण लोगों को त्वचा और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी जताई। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पडऩे की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार, उद्योग कई वर्षों से क्षेत्र में संचालित है, लेकिन हाल के समय में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के कारण प्रदूषण की समस्या अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि दूषित पानी और धुएं के कारण आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। पेयजल स्रोतों के दूषित होने की आशंका से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े इस गंभीर मामले में प्रशासन को चुप्पी तोड़कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रदूषण की समस्या की जांच करवाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: गऊ घाट पर मगरमच्छ दिखने और बच्चे के डूबने के बाद भी नाव से नदी पार कर रहे लोग

13 Oct 2026

जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचीं आशा कार्यकर्ता

13 Oct 2026

रायबरेली में किशोरी की मौत का मामला, धाराएं बढ़ाने और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से इनकार

13 Oct 2026

लखनऊ में कल्ली पश्चिम के पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

13 Oct 2026

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर के नीचे हाईवे की लेन पर एनएचएआई ने कराया पैचवर्क

13 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: समय से पहले बंद मिला बरहट बांगर का सामुदायिक शौचालय

13 Oct 2026

कानपुर: मंधना-बिठूर रोड चौड़ीकरण के काम में आई तेजी, वन विभाग ने कटवाए सड़क किनारे के पेड़

13 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

13 Oct 2026

मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या, सामने आया फायरिंग का वीडियो

Video: निवेशकों को बढ़ाने होंगे कौशल, आईआईटीआर की इन्वेस्टर्स मीट में हुई चर्चा

13 Oct 2026

आजम खां से जेल में पूछताछ, रामपुर पहुंची ईडी की चार सदस्यीय टीम

13 Oct 2026

लखनऊ में आयोजित वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Oct 2026

कानपुर: देखरेख के अभाव में जर्जर हुआ पुराना बिठूर का सामुदायिक शौचालय

13 Oct 2026

चंबा के कियाणी में रामलीला: श्रीराम ने किया ताड़का का वध, भयानक रूप देख सहमे बच्चे

13 Oct 2026

बिलासपुर: श्री नयना देवी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता चंद्रघंटा के किए दर्शन

13 Oct 2026

कानपुर: आरजी अकादमी में बच्चों ने अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए किया मतदान

13 Oct 2026

बागेश्वर सरकार की यात्रा दमोह पहुंची: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, हटा में हुआ जोरदार स्वागत और दिव्य दरबार

13 Oct 2026

सुल्तानपुर में रात में गायब हुई रोडवेज बस, तीन किमी दूर जंगल में खड़ी मिली

13 Oct 2026

रायबरेली में तोड़ते समय अचानक गिरा छत का हिस्सा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

13 Oct 2026

शिमला: सुन्नी-लुहरी सड़क बहाल, आज से रामपुर के लिए दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

13 Oct 2026

बरेली: सीएम योगी के आने से पहले रोका गया यातायात, शहर के चौराहों पर लगा जाम

13 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में नसबंदी केंद्र पर विवाद, नौणी का बाग के लोग डीसी से मिले; पार्क और पार्किंग की मांग

13 Oct 2026

रायबरेली में सलोन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव पर मतदान जारी

13 Oct 2026

नर्मदापुरम: हार्ट अटैक से मौत या पुलिस प्रताड़ना? नर्मदापुरम में दबिश के दौरान भाग रहे युवक की मौत, मचा बवाल

13 Oct 2026

वीडियो: काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

13 Oct 2026

लखनऊ में अवध बस अड्डे के बाहर सड़क जाम करके रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

13 Oct 2026

सासनी में निकली मिशन शक्ति महिला जागरूकता रैली

13 Oct 2026

महज 2 लाख रुपये में तैयार हुआ दुश्मन के ड्रोन को रोकने वाला सिस्टम, एनआईटी हमीरपुर के छात्रों का कमाल

VIDEO: विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

13 Oct 2026

काशी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर; VIDEO

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed