{"_id":"6ae85ddabdf8d6c8e50bef68","slug":"video-video-dry-fruit-production-drops-in-kinnaur-prices-rise-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: किन्नौर में सूखे मेवों का उत्पादन हुआ कम, दामों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: किन्नौर में सूखे मेवों का उत्पादन हुआ कम, दामों में बढ़ोतरी
किन्नौर में इस वर्ष सूखे मेवों और प्राकृतिक उत्पादों का उत्पादन कम हुआ है। उत्पादन घटने से बाजार में इनके दामों में बढ़ोतरी भी हुई है। बागवानों और कारोबारियों के अनुसार, फूल आने के समय मौसम में आए उतार-चढ़ाव के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी के दाम में करीब तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 18 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं, बीते वर्ष की तुलना में अन्य सूखे मेवों के दामों में भी 200 से 500 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। साल 1980 से सूखे मेवों का कारोबार कर रहे पोवारी गांव के मालवर नेगी ने बताया कि इस साल ड्राई फ्रूट का उत्पादक कम हुआ है। बीते कुछ वर्षों से अंधाधुंध लग रहे पावर प्रोजेक्टों से पर्यावरण का काफी नुकसान पहुंचा है। इससे जिले में ड्राई फ्रूट के उत्पादन और गुणवत्ता में कमी आई है। कोठी गांव कारोबारी मनमोहन नेगी ने बताया कि इस साल फ्लावरिंग के समय मौसम में उतार-चढ़ाव रहा। मौसम एक दम से गिरने और फिर बढ़ जाने से फ्लावरिंग प्रभावित हुई है। यह उत्पादन घटने का मुख्य कारण है। इसके अलावा कारोबारी कांता देवी, रोहित नेगी और करमा नेगी ने बताया कि इस साल सूखे मेवों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ किन्नौर और अफगानिस्तान में प्राकृतिक रूप से उगने वाला चिलगोजा इस बार दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। पिछले साल यह 1600 रुपये तक बिका था। अखरोट के दाम इस बार तीन हजार रुपये तक हैं, जो पिछले साल दो हजार से 2500 रुपये तक थे। बादाम इस बार 1500 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जो पिछले साल 1200 से 1400 रुपये तक बिका था। प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी के दाम इस बार 18 हजार तक पहुंचे हैं। पिछले साल गुच्छी 15 हजार तक बिकी थी। फाफरा इस साल 300, सूखे सेब 400, अखरोट का तेल तीन हजार, बेनी का तेल 18 हजार, काला जीरा 3500, ओगला 150 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। कारोबारियों ने बताया कि इस साल उत्पादन घटने से दामों में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन किन्नौर के सूखे मेवों की मांग लगातार बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।