{"_id":"6b02a048764ff2b48e090afb","slug":"video-seven-day-nss-camp-begins-at-sangla-school-with-21-volunteers-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: सांगला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू, 21 स्वयंसेवक ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: सांगला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू, 21 स्वयंसेवक ले रहे भाग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:26 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगला (सीबीएसई) में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बलविंद्र सिंह ने किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
शिविर में कुल 21 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिनमें सात छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को योजना के महत्व और इसके मूल मंत्र 'नॉट मी बट यू' (मैं नहीं, बल्कि आप) के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी नवजीवन नेगी और निशा कुमारी ने शिविर के दौरान आयोजित होने वाली सात दिनों की गतिविधियों एवं कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।