{"_id":"6a829fe2af7e70ae22092f02","slug":"video-rampur-satyanarayan-temple-veda-pathshala-library-religious-books-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब संस्कृत भाषा, वेद, कर्मकांड और धर्मग्रंथों के अध्ययन का अवसर मिलेगा। विहिप की ओर से संचालित श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास की ओर से मंदिर परिसर में वेद पाठशाला और पुस्तकालय शुरू करने की योजना बनाई गई है। वेद पाठशाला में बच्चों को संस्कृत भाषा का ज्ञान देने के साथ पठन-पाठन और संस्कारों से जोड़ा जाएगा।
मंदिर परिसर में बनने वाले पुस्तकालय में वेद, पुराण, उपनिषद सहित विभिन्न धर्मग्रंथ और महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना है। न्यास का कहना है कि इस पहल के जरिए शिक्षा और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
रविवार को रामपुर में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर की बैठक हुई। इसमें मंदिर न्यास की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। विशेष बातचीत में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव राम ने बताया कि वर्ष 1998 में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर का अधिग्रहण किया था।
उन्होंने बताया कि उस समय मंदिर काफी छोटा था और आसपास की भूमि पर कब्जे की स्थिति थी। ट्रस्ट की मेहनत और रामपुर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से मंदिर को वर्तमान में भव्य स्वरूप मिला है। आज यह क्षेत्र में आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल है।
मंदिर न्यास की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर में विशेष चिकित्सा शिविर के तहत हर वर्ष आंखों की निशुल्क जांच और ऑपरेशन कराए जाते हैं। इन शिविरों से हर साल करीब 250 से 300 लोग लाभान्वित होते हैं।
इसके अलावा मरीजों की सहायता के लिए न्यास की ओर से एंबुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है। न्यास जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के विवाह में भी सहयोग करता है।
न्यास की नई योजना में वेद पाठशाला को विशेष महत्व दिया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को संस्कृत भाषा के पठन-पाठन के साथ भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने की योजना है।
वहीं पुस्तकालय में धर्म और भारतीय संस्कृति से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों को अध्ययन के लिए सामग्री मिल सके।
डॉ. केशव राम ने कहा कि न्यास की ओर से समाजहित में किए जा रहे कार्यों को आगे भी व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति के संरक्षण और उसे आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मंदिर न्यास की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और समाजहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।