फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Condition of the Kokunala-Bedhar Gharounk-Halaila road is dilapidated

Rampur Bushahar News: कोकुनाला-बेड़र घरौंक-हलाईला सड़क की हालत खस्ता, गहरे गड्ढों से लोग परेशान

Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क की जल्द मरम्मत और निकासी नालियों की उचित व्यवस्था करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत कोकुनाला-बेड़र घरौंक-हलाईला सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जल निकासी के लिए उचित नालियां न होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों अनूप शर्मा, राजेश स्तान, कर्म लाल, संजीव चौहान, देवेंद्र और बालक राम ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क किनारे नालियों की उचित व्यवस्था नहीं है और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों को भी दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और पानी की निकासी के लिए नालियों की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को रोजाना आवाजाही में पेश आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। उधर, लोक निर्माण विभाग कोटखाई के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे बने हैं और नालियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed