फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Chief Minister merely went through the motions at the anti-synthetic drug rally

चिट्टा विरोधी रैली के नाम पर मुख्यमंत्री ने निभाई महज औपचारिकता : नीना शर्मा

Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister merely went through the motions at the anti-synthetic drug rally
रामपुर में प्रेसवार्ता करती भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा। संवाद
रामपुर दौरे में तपती धूप में घंटों खड़े रहे स्कूली बच्चे, चुनिंदा विद्यार्थियों से ही किया संवाद
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उठाए कई सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा ने कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा विरोधी रैली के नाम पर मुख्यमंत्री ने महज औपचारिकता पूरी की। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने पहुंचे स्कूली बच्चे तपती धूप में घंटों खड़े रहे, जबकि मुख्यमंत्री ने महज करीब 100 मीटर की दूरी तय करने के बाद बच्चों को आगे भेज दिया। रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में नीना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम अच्छी पहल थी, लेकिन इसमें सभी स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। इसके बजाय चुनिंदा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ही कार्यक्रम में बैठाया गया और अधिकतर बच्चों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम नहीं लिए जाने पर भी सवाल उठाए। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे क्षेत्र में पहुंचे, जो छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का गृहक्षेत्र रहा है, लेकिन उनके भाषण में एक बार भी वीरभद्र सिंह का नाम नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मुख्यमंत्री के मन में राज परिवार के प्रति राजनीतिक टीस होने का संकेत मिलता है। नीना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी रामपुर आते हैं, कई घोषणाएं करके चले जाते हैं। वर्ष 2024 में की गई कई घोषणाएं अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। ऐसे में हालिया दौरे में की गई घोषणाओं के पूरा होने को लेकर भी लोगों के मन में संशय बरकरार है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, उपाध्यक्ष लीला कायथ और भाजपा शहरी उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed