{"_id":"6ac38729f7a322df2e0fc456","slug":"jasmine-negi-and-aditya-kedarta-selected-as-best-nss-volunteers-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-171567-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जैस्मिन नेगी और आदित्य केदारटा चुने गए सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जैस्मिन नेगी और आदित्य केदारटा चुने गए सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी
विज्ञापन
सीनियर सकेंडरी स्कूल ज्यूरी में एनएसएस कैम्प के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दे
ज्यूरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों को मिला सम्मान
स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग में जैस्मिन नेगी और बालक वर्ग में आदित्य केदारटा को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी चुना गया। समापन समारोह में जनहित व्यापार मंडल ज्यूरी के अध्यक्ष संजय सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पदम बिष्ट ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश नेगी और सह कार्यक्रम अधिकारी परवीना चौहान ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने विद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव त्यावल में स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि संजय सोनी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है। स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता सिकंदर बंसल ने बताया कि समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य पदम बिष्ट ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारियों और सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापक गण और जनहित व्यापार मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।