{"_id":"68eb7bb8bbd77133340ad1ce","slug":"video-rampur-bushahr-milk-producers-havent-received-payment-for-two-months-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: दुग्ध उत्पादकों को नहीं मिली दो माह की पेमेंट, 14 को ज्ञापन और 30 को बैठक कर बनाएंगे आगामी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: दुग्ध उत्पादकों को नहीं मिली दो माह की पेमेंट, 14 को ज्ञापन और 30 को बैठक कर बनाएंगे आगामी रणनीति
दुग्ध उत्पादकों को अगस्त और सितंबर माह का भुगतान नहीं हो पाया है। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दूध की पेमेंट न मिलने से हजारों दुग्ध उत्पादक परेशान हैं। दुग्ध उत्पादकों को परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। समस्या को लेकर 30 अक्तूबर को खंड स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। यह बात रविवार को हिमाचल दुग्ध उत्पादक के संयोजक संघ प्रेम चौहान ने रामपुर में प्रेस वार्ता में कही। कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में दूध उत्पादन करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इसे अनदेखा करना किसानों के विश्वास और प्रदेश के विकास दोनों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। दूध उत्पादन से जुड़ा वर्ग अधिकतर गरीब और मध्यमवर्गीय किसान हैं। आजीविका का प्रमुख साधन दूध पर निर्भर है, लेकिन सरकार और मिल्कफेड की ओर से दो माह से भुगतान न किए जाने के कारण इन परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों को मेहनत के पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। त्योहारों के सीजन में लोग दूध के पैसे का इंतजार करते-करते थक गए, लेकिन अधिकतर त्योहार नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ बीत गया, लेकिन दूध का पैसा अभी तक गरीब किसानों के खाते में नहीं आया। गरीब किसानों का चूल्हा-चौका चलाना अब मुश्किल हो गया है। चारा, दवाइयों और पशु देखभाल की बढ़ती लागत ने हालात और भी कठिन बना दिए हैं। कई पशु पालक तो मजबूरी में दूध सप्लाई बंद करने या अपने पशु बेचने तक की सोच रहे हैं। यह स्थिति न केवल पशुपालकों के लिए, बल्कि पूरे दुग्ध उत्पादन तंत्र के लिए चिंताजनक है। सरकार को चाहिए कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द दूध का बकाया भुगतान करें, ताकि गरीब दुग्ध उत्पादकों को राहत मिल सके। प्रेम चौहान ने कहा कि 14 अक्तूबर को खंड स्तर पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। 30 अक्तूबर को खंड स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर रामपुर खंड के अध्यक्ष तुला राम शर्मा, ननखड़ी खंड के अध्यक्ष दीप कनैन और सुभाष ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।